पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ ने परीक्षा समय में शिक्षकों की डयूटी लगाए जाने की निंदा की की

संघ ने परीक्षा समय में शिक्षकों की डयूटी लगाए जाने की निंदा की की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ की एक बैठक मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में स्थित एसकेएस कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजय शर्मा ने की जबकि संचालन सचिव रमेश कुमार ने किया।

उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए संजय शर्मा ने शिक्षा विभाग के शिक्षा विरोधी निर्णयों की निंदा करते हुए कहा कि जब विद्यालयों में छात्रों को अध्यापकों की महत्ती आवश्यकता है उस समय शिक्षा विभाग ने पहले गणित विज्ञान अध्यापकों का एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर रखकर अध्यापकों को स्कूलों से बाहर रखा और अब 9 फरवरी से 14 फरवरी तक सामाजिक अध्ययन शिक्षकों को भी ट्रेनिंग कैंपों में भेजकर छात्रों से दूर कर दिया है।

शर्मा ने कहा कि अध्यापक संघ शिक्षा विभाग के ऐसे शिक्षा विरोधी फैसलों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने बताया कि संघ के सदस्यता अभियान को लेकर टीमों का गठन कर लिया गया है। बैठक में सुरेंद्र सैनी, सुभाष चंद्र, बाबू लाल, कुशलपाल, सतीश चंद्र, राजेंद्र कुमार, शमशेर सिंह आदि ने विचार रखे।