कब्जों पर चला पालिका का पीला पंजा
नगरपालिका प्रशासन द्वारा शहर के अलग अलग दो स्थानों पर नगरपालिका की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को ढहा दिया गया। प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से शहर में पालिका की जमीन पर कब्जा किए बैठे लोगों में भय बना रहा।
कब्जा ढहाने की कार्रवाई के अभियान में एसडीएम प्रशांत अटकान, नपा सचिव राजेश महता, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि सज्जन गर्ग, सफाई निरीक्षक दीपक झांब, पुलिस बल सहित कई अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। मंगलवार दोपहर को नगरपालिका का अमला अधिकारियों सहित वार्ड 19 के क्षेत्र में पहुंचा।
यहां जैसे ही जेसीबी के साथ पालिका कर्मी पुलिस पहुंची तो क्षेत्र के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। एसडीएम अटकान पालिका सचिव महता के निर्देश पर जेसीबी चालक कर्मचारियों ने कुछ ही मिनटों में पालिका की जमीन पर अवैध रूप से निर्मित किए गए चार कमरों अन्य निर्माण को ढहा दिया। वहीं प्रशासन ने दूसरी कार्रवाई पेट्रोल पंप के सामने सामुदायिक केंद्र के नजदीक पालिका की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को भी कर्मियों ने जेसीबी की सहायता से तहस नहस कर दिया। नपा प्रशासन ने ईंटों सहित अन्य निर्माण सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है।
कोईसामने नहीं आया
पालिकाप्रशासन द्वारा अवैध निर्माण को ढहाने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान पालिका की जमीन पर निर्माण करने वाला कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आया। पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंचे अधिकारियों ने इस दौरान ना ही तो किसी से फोन पर और ना ही इस बारे लोगों से कोई बात की। पालिका सचिव राजेश महता ने बताया कि कोई भी अवैध कब्जाधारी अभी तक सामने नहीं आया है। यदि इस संबंध में किसी के बारे में मालूम होता है तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हाईवेसे हटवाईं रेहडिय़ां
नगरपालिका द्वारा पुराने बस अड्डे इसके आसपास के क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर लगी फल सब्जियों की रेहडिय़ों को भी हटवाया गया। नपा अधिकारियों ने इस दौरान उन दुकानदारों को भी चेताया जो अपनी दुकानों के सामने रेहडिय़ां खड़ी करवाते हैं। अभियान के दौरान निश्चित की गई सीमा से दुकानों के बाहर रखे गए दुकानदारों के सामान भी हटवाया गया।
बिना नक्शा पास बनीं दुकानों भवनों पर भी होगी कार्रवाई
शहरमें पिछले कई दिनों से नगर पालिका से बिना नक्शा पास करवाए ही दुकानों भवनों का निर्माण किया जा रहा है। ऐसा करने वाले लोगों पर अब पालिका प्रशासन ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। नगरपालिका सचिव राजेश महता ने कहा है कि शहर में दर्जनों ऐसे मामले हैं जिनमें लोगों ने नपा की बिना अनुमति के ही दुकानों भवनों का निर्माण कर लिया है। ऐसे लोगों की पहचान के लिए कनिष्ठ अभियंता, भवन निरीक्षक अन्य अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। सर्वे के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को नोटिस थमाया जाएगा। इसके बाद भी निर्माण कारियों ने नक्शे पास नहीं करवाए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कब्जाधारियों पर कार्रवाई करेंगे
नपासचिव राजेश महता ने बताया कि शहर में पालिका की जमीन पर जिन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है उन लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
शहर में अवैध कब्जे हटवाने की कार्रवाई करते अधिकारी।