बरवाला में भी मना जीत का जश्न
बरवाला | दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में मंगलवार को हांसी मार्ग पर आप कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। उपस्थित लोगों ने कहा कि दिल्ली की जीत से एक नया मार्ग खुला है। वो दिन दूर नहीं जब देश में आम आदमी पार्टी की सरकार होगी और जनता को राहत मिलेगी। इस दौरान अग्रवाल वेलफेयर सोसायटी के उपप्रधान छज्जुराम गर्ग, नत्थू राम मित्तल, रविंद्र, नरेंद्र मित्तल, विजय गर्ग, हरीश काठ वाला, बनारसी आदि उपस्थित थे।