- Hindi News
- मिर्जापुर में सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता 13 से होगी
मिर्जापुर में सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता 13 से होगी
गांवमिर्जापुर में 13 फरवरी से तीन दिवसीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता 50 किलोग्राम भार वर्ग में होगी। बजरंग इन्सां मिर्जापुर ने बताया कि 13 फरवरी से 15 फरवरी तक होने वाली यह प्रतियोगिता गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में होगी। प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, जबकि द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 7,100 रुपये तथा तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 2,100 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता गांव मिर्जापुर के युवा संगठन की कमेटी सदस्य नरेंद्र सिंह, जय सिंह कोच सूरजकरण की देखरेख में होगी। टीम एक ही पंचायत की अनिवार्य है।