- Hindi News
- ब्यानाखेड़ा के ग्रामीणों ने कब्जे हटाने की मांग की
ब्यानाखेड़ा के ग्रामीणों ने कब्जे हटाने की मांग की
गांवब्यानाखेड़ा में अवैध कब्जों के खिलाफ गांव के ही कुछ लोगों ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज करवाई है। गांव के लोगों का कहना है कि काफी समय से पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे किए हुए हैं जिनमें से कुछ मौजूदा पंच भी हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अवैध कब्जों के कारण गांव में थोड़ी सी ही पंचायती जमीन बची है। वे इसके लिए गांव के सरपंच को भी कई बार इस बारे में शिकायत कर चुके हैं। परंतु सरपंच ने इस बारे कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई।
डीसीको भी कह चुके हैं
ग्रामीणोंने बताया कि मामले के संबंध में वे उपायुक्त को भी अवगत करवा चुके हैं। अब उन्होंने सीएम विंडो पर अपनी शिकायत दर्ज करवाने का निर्णय लिया है। ग्रामीण प्रताप सिंह, रामचंद्र, रामकुमार, पंजाबा, कपूरा, धर्मबीर, बलवंत, राजेश, ओमप्रकाश, हरपाल आदि ने बताया कि गांव के सरपंच ने मनरेगा में भी धांधली की है। सरपंच ने फर्जी लोगों के नाम फर्जी हस्ताक्षर कर के खुद ही पैसों को हड़प लिया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच करवा कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
सरपंचने कहा: मैंने कोई धांधली नहीं की है
गांवबयाना खेड़ा के सरपंच पवन कुमार ने मामले के संबंध में बताया कि उन्होंने किसी तरह की कोई धांधली नहीं की है। मनरेगा के तहत जिस मजदूर ने काम किया है उसका बैंक में खाता है और उसी खाते के माध्यम से मजदूर को राशि दी गई है। सरपंच ने कहा कि उन्होंने गांव में रिकॉर्ड विकास कार्य करवाए हैं। पूरा गांव इसकी गवाही दे सकता है। 100-100 गज के प्लॉटों को पात्र परिवारों को सौंपा जा चुका है। इन प्लॉटों पर किसी का कब्जा नहीं है।