- Hindi News
- निशक्तों का खंड स्तरीय सम्मेलन 22 को बरवाला में होगा
निशक्तों का खंड स्तरीय सम्मेलन 22 को बरवाला में होगा
बरवाला | खंडके निशक्तजन 22 फरवरी को ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन करेंगे। यह निर्णय विकलांग अधिकार मंच की गुरुवार को शहीद मदनलाल ढींगड़ा पार्क में हुई खंड कार्यकारिणी की एक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिला उपाध्यक्ष सहदेव सिहाग ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सहदेव सिहाग मंच के सलाहकार रामफल सरहेड़ा ने कहा कि सम्मेलन की तैयारियों के लिए मंच के पदाधिकारी चलो गांव की ओर अभियान के तहत ब्लॉक के सभी गांवों में निशक्तों की सभाएं करेंगे। मंच नेताओं ने कहा कि निशक्तजनों की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में हमें जरूरत है, एकजुट होकर अपनी मांगों को उठाने की। सचेत जांगड़ा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वो निशक्तजनों के सार्वभौमिक पहचान पत्र बनाए, 40 प्रतिशत से ऊपर के काफी निशक्तजनों के तो रेलवे पास बने हैं और ही बस पास ऐसे में उन्हें यह सुविधा प्रदान की जाएं। इसके अलावा उन्होंने सरकार से निशक्तजनों के लिए सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती किए जाने, रेडक्रॉस से मिलने वाले कृत्रिम अंग बिना शर्त दिए जाने जैसी मांगों को भी प्रमुखता से उठाया। सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो मजबूरन उन्हें संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना होगा।