पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूनिया के पक्ष में देवीलाल के पोते अनिरुद्ध ने किया प्रचार

पूनिया के पक्ष में देवीलाल के पोते अनिरुद्ध ने किया प्रचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | हलकाबरवाला से भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे सुरेंद्र पूनिया के प्रचार में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल के पोते अनिरुद्ध देवीलाल ने शनिवार को मोर्चा संभाल लिया है। पूनियां ने गांव जेवरा, सरसौद बिचपड़ी, राजली, खरकड़ी, मिर्जापुर, नियाणा में जनसंपर्क अभियान चलाया। बीजेपी नेता सुरेंद्र पूनियां ने ग्रामीणों से उनकी हर समस्याओं को हल करवायें जाने का आश्वासन दिया।

अनिरुद्ध देवीलाल ने कहा कि सुरेंद्र हमारे बीच से उठ कर आगे जाने वाला एक आम कार्यकर्ता है। इस मौके पर मा. केवल कृष्ण आर्य, सज्जन मित्तल, ओमप्रकाश गर्ग, कृष्ण चोपड़ा, बुधराम गुप्ता, ज्ञानीराम पूनियां, बल्ला सैनी, रमेश सैनी आिद थे।

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया के लिए प्रचार करते अनिरुद्घ देवीलाल।