पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाविप ने ढाणी गारण में लगाया मेडिकल कैंप

भाविप ने ढाणी गारण में लगाया मेडिकल कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | भारतविकास परिषद की गायत्री शाखा ने गांव ढाणी गारण के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नि:शुल्क दांतों का चैकअप कैंप लगाया। शिविर में कुल 203 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच की गई। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन कुमार ने बच्चों को दांतों की देखभाल करने के बारे में उपाय भी सुझाए। इस मौके पर स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेंद्र सैनी, जिले सिंह शेखावत, भाविप अध्यक्ष विनोद धवन, रोहतास वर्मा, वजीर गिल, साधु राम जाखड़, कुलजीत, कृष्ण चौहान, राजेश शर्मा आदि उपस्थित थे।