पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मच्छर भगाने वाली स्प्रे के प्रभाव से बैंककर्मी की मौत

मच्छर भगाने वाली स्प्रे के प्रभाव से बैंककर्मी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. मच्छरोंको भगाने वाली स्प्रे के प्रभाव से को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नारनौंद के गांव खेड़ी जालब का 28 वर्षीय दीपक गुरुवार रात को अपने घर में मच्छरों को भगाने के लिए स्प्रे कर रहा था। परिजनों ने बताया कि स्प्रे के प्रभाव से वह बेहोश हो गया। ज्यादा हालत खराब होने पर उसे बरवाला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दीपक पास के गांव खेड़ी लोचब में को-ऑपरेटिव बैंक में कार्यरत था।