पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार ने रुपये नहीं दिए तो मार दी गोली

दुकानदार ने रुपये नहीं दिए तो मार दी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवपाबड़ा में जनरल स्टोर कनफेक्शनरी की दुकान चलाने वाले चिराग गोयल के पैर में शुक्रवार को दो युवकों ने गोली मार दी। आरोप है गोली मारने वाले आरोपियों ने दुकानदार से पहले रुपये देने की मांग की थी, जब दुकानदार चिराग ने रुपये होने की बात कही तो दोनों ने चिराग को गोली मार दी।

आस-पास के ग्रामीणों ने घायल चिराग को बरवाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने पहुंच कर गोली लगने से घायल हुए चिराग से मामले के बारे में जानकारी भी ली। पुलिस ने पाबड़ा निवासी हैप्पी एक अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घायल चिराग गोयल ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह उसने दुकान खोली ही थी कि गांव का हैप्पी उसका एक साथी पल्सर बाइक पर सवार होकर उसकी दुकान पर आए। इस बीच दोनों ने उसे रुपए देने की बात कही। दुकानदार चिराग का आरोप है कि रुपये होने की बात कही, तो हैप्पी ने पैर पर गोली मार दी तथा फरार हो गए।

गोली लगने से पाबड़ा में घायल हुआ चिराग।