पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेद नारंग बोले आने वाला समय इनेलो का ही है

वेद नारंग बोले- आने वाला समय इनेलो का ही है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला. हलके से इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग ने 27 सितम्बर को होने वाले अपने नामांकन समारोह में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। आज उन्होंने हलके के गांव सातरोड़ खुर्द, खास एवं पंघाल में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया तथा लोगों से वोट देने की अपील की। वेद नारंग ने कहा कि जिस तरह से इनेलो पार्टी को बरवाला हलके में लोगों का समर्थन मिल रहा है। उससे साबित हो गया है कि चुनावों में इनेलो की रिकार्ड तोड़ मतों से जीत होगी और विपक्षी दलों के प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। प्रदेश की जनता कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से तंग चुकी है। आने वाला समय इनेलो का है।

नामांकन के लिए जनसंपर्क करते इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग।