भाविप के मेडिकल कैंप में जांचे 290 रोगी
बरवाला | भारतविकास परिषद की स्थानीय शाखा के तत्वावधान में रविवार को शांत सरोवर कुटिया में मेडिकल कैंप लगाया गया। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने 290 लोगों की जांच की। कार्यक्रम में साक्षी नारंग ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पार्षद प्रतिनिधि विक्की रहेजा उपस्थित रहे। चिकित्सकों की टीम में डॉ.मीनाक्षी बूरा, डॉ. अमित रहेजा आदि शामिल थे। इस मौके पर भाविप के अध्यक्ष वीरभान मिड्ढा, डॉ.सुंदर लाल चावला, भारत भूषण पाहवा, महेंद्र सेतिया, ओमप्रकाश मनचंदा, पवन तनेजा, अमित मदान, तरुण कक्कड़, प्रकाश पूनिया, बजरंग जैन, सुमन पूनिया, दीपक आदि उपस्थित थे।