- Hindi News
- छात्र सम्मेलन में बुराइयों पर चिंता प्रकट की गई
छात्र सम्मेलन में बुराइयों पर चिंता प्रकट की गई
बरवाला | डॉ.भीमरावआंबेडकर मूक नायक युवा संघ के तत्वावधान में रविवार को अनुसूचित जाति विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में हुआ। सम्मेलन में उपस्थित छात्रों युवाओं ने समाज में फैली बुराइयों पर चिंता प्रकट करते हुए इन्हें खत्म करने की शपथ ली। मुख्यवक्ता के तौर पर जींद के दलबीर सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा के महत्व को समझना होगा। दलबीर सिंह ने युवाओं को शिक्षित, संगठित संघर्ष करने की प्रेरणा दी। इस मौके पर अनिल कुमार, सुरेंद्र, सत्यवान, सतीश, संजय, अनूप, सुरेश, संतलाल, निर्मला, कृष्ण, पूनम, सुभाष, सुनील आदि उपस्थित थे।