- Hindi News
- पुराने आश्रम में नहीं चला पुलिस का सर्च अभियान
पुराने आश्रम में नहीं चला पुलिस का सर्च अभियान
चंडीगढ़मार्ग पर स्थित सतलोक आश्रम में प्रशासन का सर्च अभियान अंतिम दौर में है। इस आश्रम में रखे राशन की प्रशासन नीलामी करवा चुका है। यही नहीं राशन के उठान का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन रामपाल उसके अनुयायियों के खिलाफ चले पुलिस के अभियान के तीन सप्ताह बाद भी प्रशासन रामपाल के पुराने सतलोक आश्रम में सर्च अभियान नहीं चला सका है। यह आश्रम शहर के दौलतपुर मार्ग पर करीबन तीन एकड़ में है। इस आश्रम में भी अनेक वस्तुएं हैं जिनकी प्रशासन अभी तक सूचि भी नहीं बना पाया है।
सतलोक आश्रम के अनुयायियों पुलिस के बीच हुए टकराव में जहां चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित आश्रम की मुख्य बिल्डिंग को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था वहीं आश्रम के दौलतपुर मार्ग पर स्थित पुराने भवन पर भी पुलिस की गार्द तैनात है। इस पुराने भवन में रामपाल का कई तरह का सामान है। सामान के अलावा यहां एक दर्जन गायें आधा दर्जन बछड़े हैं। आश्रम से अनुयायियों के बाहर निकल जाने के बाद से इन गायों बछड़ों की देखभाल आश्रम के पड़ोसी कर रहे हैं। प्रशासन ने बीडीपीओ के मार्फत यहां नया गांव के सरपंच संतलाल को भी निगरानी के लिए नियुक्त किया हुआ है। आश्रम के प्रांगण में बंधी गायों की देखभाल लाला, भीम मीना कर रहे हैं। ये गायों को समय पर चारा पानी के बंदोबस्त में जुटे हैं। हालांकि आश्रम में गायों के लिए पीने का पानी, चारा, खल, तूड़ी, आटा वगैरह पर्याप्त मात्रा में है। यहां रखी गई गायों में से करीबन 4 गाय ही दूध दे रही हैं।
हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर बने नए सतलोक आश्रम। (फाइल फोटो)
मामले के संबंध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि गायों की देखभाल के लिए सरपंच संतलाल की डयूटी लगाई गई है। आश्रम में गायों के अलावा चारा, रूई रजाईयां आदि हैं। अभी तक कोई लिस्ट नहीं बनाई है। आदेश आने के बाद आश्रम में रखे सामान की सूचि तैयार कर ली जाएगी।
प्रकरण