पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनधारक को बिना आधार कार्ड के हो रही परेशानी

पेंशनधारक को बिना आधार कार्ड के हो रही परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिनबुजुर्गों, विधवाओं, निशक्तों के पास आधार कार्ड नहीं हैं उन्हें समाज कल्याण विभाग की ओर से निर्धारित पेंशन का लाभ लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। सोमवार को दर्जनों धारक नगर पालिका कार्यालय में घंटों पेंशन की बाट देखते रहे।

पेंशनधारक शांति देवी, केसर देवी, फूलो देवी, जिले सिंह, रामकिशन, लक्ष्मी, संतोष, मूर्ति देवी, ठाकरी देवी, भागचंद आदि ने बताया कि उन्होंने आधार कार्ड बनवाने के लिए कई प्रयास किए हैं। आधार कार्ड बनाने वाली मशीन में कभी उनका अंगूठा स्कैन नहीं होता तो कभी आंखों की पुतलियां स्कैन नहीं होती। अब पेंशन देने वाले अफसर कह रहे हैं कि बिना आधार कार्ड पेंशन नहीं देंगे। युवा समाजसेवी इंद्रजीत वसूजा, राजेश धोला, सतीश, राजकुमार, मिनी टाक, मोहन आदि ने कहा कि बुजुर्गों को आधारकार्ड के नाम पर परेशान किया जा रहा है। युवाओं ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह पेंशनधारकों को किसी भी पहचान पत्र के दिखाने पर पेंशन की राशि दे।

नगर पालिका सचिव राजेंद्र प्रसाद ने मामले के संबंध में बताया कि सरकार ने पत्र जारी कर कहा है कि पेंशन की राशि आधार कार्ड देख कर दी जाए लेकिन अगले दो माह तक जिन लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं वे कोई भी पहचान पत्र दिखाकर पेंशन की राशि ले सकते हैं। नपा सचिव ने कहा कि वंचित लोगों को आधार कार्ड तुरंत बनवा लेने चाहिए।

आधार कार्ड नहीं होने से बुजुर्गों को नहीं मिल रही पेंशन। हालांकि पेंशन के लिए वे अपने साथ वोटर कार्ड, राशन कार्ड अन्य दस्तावेज लेकर आते हैं।