- Hindi News
- राजली में शौचालयों का सर्वे करवाने की मांग
राजली में शौचालयों का सर्वे करवाने की मांग
बरवाला | देशप्रदेश में चलाए जा रहे निर्मल भारत अभियान से गांव राजली के ग्रामीण वंचित हैं। लोगों को अभियान का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव में शौचालयों के निर्माण किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बीडीपीओ को मांग पत्र सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में शामिल सरदानंद, सही राम, सुरेंद्र, धर्मवीर, रोहतास, राजबीर, गोपी राम, करण सिंह, कपूरा, जगमाल, भरपाई, धर्मवीर आदि ने कहा कि वे आर्थिक रूप से कमजोर लोग हैं। घर में शौचालयों का निर्माण नहीं करवा सकते। गांव में बना सार्वजनिक शौचालय भी बंद कर दिया गया है। शौच जाने के लिए उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शौचालयों के निर्माण के लिए वे पहले भी अधिकारियों को सर्वे करवाए जाने की मांग कर चुके हैं लेकिन इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द सर्वे करवाकर गांव में शौचालयों का निर्माण करवाया जाए। बीडीपीओ बलराज सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द सर्वे करवाकर शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा।