पृथ्वी सिंह ने एसडीएम का पदभार संभाला
बरवाला | हालही में हरियाणा सरकार द्वारा किए गए एचसीएस के तबादले के बाद बरवाला के नए एसडीएम के रूप में पृथ्वी सिंह ने कार्यभार बुधवार को संभाल लिया है। वे यहां चंडीगढ़ से ट्रांसफर होकर आए हैं। इससे पहले बरवाला में कार्यरत एसडीएम प्रशांत अटकान का तबादला सिरसा में आरटीए के पद पर हुआ है। पृथ्वी सिंह बरवाला के 11वें एसडीएम हैं।