पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कब्रिस्तान की जमीन पर तनाव हो पुलिस पहुंची जगह खाली करवाने

कब्रिस्तान की जमीन पर तनाव हो पुलिस पहुंची जगह खाली करवाने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगह खाली करवाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग कई बार एसडीएम से लेकर उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं।

भास्करन्यूज | बरवाला

गांवपाबड़ा में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर तनाव हो इसे लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। मंगलवार को थाना प्रभारी कपिल सिहाग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने इस दौरान दोनों पक्षों के साथ बातचीत भी की। इस जगह को कब्जाधारियों से खाली करवाने के लिए प्रशासन ने आदेश दिए हुए हैं। इसी के मद्देनजर गांव में तनाव के हालात ना बने इसलिए पुलिस बल गांव पहुंचा था। गांव में कब्रिस्तान की करीबन 7 एकड़ जमीन है।

इसे खाली करवाने की मांग को लेकर गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग कई बार एसडीएम से लेकर उच्चाधिकारियों से मिल चुके हैं। समुदाय के लोगों का कहना है उनकी कब्रिस्तान की जमीन पर कुछ ग्रामीणों ने नाजायज तौर पर कब्जा किया हुआ है। लोगों ने इस जमीन पर निर्माण कार्य भी कर रखे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। थाना प्रभारी कपिल सिहाग ने कब्जाधारियों से बातचीत कर कहा कि कब्रिस्तान की जमीन को तुरंत खाली किया जाए। बाद में दोनों पक्षों के लोग बरवाला में डीएसपी राजबीर सैनी से मिले अपना पक्ष रखा। कब्रिस्तान की भूमि पर निर्माण कार्य किए बैठे लोगों ने कहा कि वे जमीन खाली करने के लिए तैयार है बशर्ते उन्हें कुछ दिन का समय दिया जाए।

डीएसपी राजबीर सैनी ने पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी से बातचीत कर जमीन को दो सप्ताह में खाली करने का समय दिया है। सैनी ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को आश्वासन दिया है कि उन्हें कब्रिस्तान की भूमि हर हालत में खाली करवाकर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...