पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अध्यापक अभिभावक दिवस मनाया

अध्यापक-अभिभावक दिवस मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयप्राथमिक पाठशाला शिवपुरी प्रथम में गुरुवार को अध्यापक-अभिभावक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएमसी के सदस्य, पीटीए सदस्य, स्टूडेंट्स के परिजनों शहर के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई योजना के तहत फरवरी माह में जन्मी बच्चियों का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया केक भी काटा गया। इस मौके स्कूल में आए अभिभावकों को स्कूल अध्यापक रामलाल मौर्य ने बच्चों के भोजन से संबंधित मैन्यू के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम के दौरान एसएमसी प्रधान प्रताप सिंह, पीटीए प्रधान प्रीत सैनी, लेखराम प्रधान, किशन लाल गूंदली, सूरजभान, मुकेश देवी, रेनू बाला, रानी देवी, सुरेश सरोया, सुरेश जांगड़ा, सुमन शर्मा, कृष्ण कुमार, बाबू लाल, नरेश रानी स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनाज मंडी में हुए कार्यक्रम के तहत अभिभावकों ने काफी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्राचार्या संतोष जून ने बच्चों को अच्छी तरह पढ़ाई करने अपनी अपने आस पास साफ सफाई किस तरह रखें उसके बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।

बोबुआमें पंचायत हमारी अतिथि कार्यक्रम हुआ

राजकीयउच्च विद्यालय बोबुआ में पंचायत हमारी अतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिला सरपंच नमिता चहल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। स्कूल में हुए कार्यक्रम में अभिभावकों संग बच्चों ने जन्मदिन मनाया। इस मौके पर बच्चों की हैंड वॉश प्रतियोगिता भोजन का स्वाद बताओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्याध्यापक कुलदीप सिंह ने बच्चों को सफाई के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान रमेश चंद्र, पंच सतबीर चहल काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...