- Hindi News
- इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग मिर्जापुर में पहुंचे डोर टू डोर
इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग मिर्जापुर में पहुंचे डोर-टू-डोर
बरवाला | बरवालाविधानसभा हलके से इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग ने मंगलवार को हलके के गांव मिर्जापुर में डोर टू डोर अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इनेलो का हर कार्यकर्ता अपने आपको ओमप्रकाश चौटाला समझकर आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लें, क्योंकि जिस तरह से दिन प्रतिदिन इनेलो का ग्राफ बढ़ता जा रहा है अब वो दिन दूर नहीं जब हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी की सरकार होगी और मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला होंगे। गांव मिर्जापुर में दर्जनों परिवारों ने विभिन्न पार्टियों को अलविदा कहकर इनेलो का समर्थन किया। इस अवसर पर शीला भ्याण, सत्यवान बिचपड़ी, भूरो देवी, कृष्णा खरब, कृष्ण, सूरज किरण, अनूप, बलवंत, लाटूराम, प्रकाश सरपंच, सूरजमल सरपंच, पवन, मनफूल पूर्व सरपंच, जयदेव, रामचंद्र, रामनिवास जांगड़ा, रमेश, अजमेर, वजीर पूनियां, राजू गांधी, सुरेंद्र धानक, देवा, हुकमा चमार, शीतू सहित अनेक ग्रामीण इनेलो कार्यकर्ता मौजूद थे।