- Hindi News
- लीक पाइप ठीक करते समय केबल कटी, 400 टेलीफोन डेड
लीक पाइप ठीक करते समय केबल कटी, 400 टेलीफोन डेड
अनाजमंडी मार्ग पर जनस्वास्थ्य विभाग की पानी सप्लाई की पाइप लीक थी। मंगलवार को विभाग के कर्मचारियों द्वारा लीकेज पाइप को ठीक करने के लिए जेसीबी से सड़क को खोदा गया। इस दौरान दूरसंचार विभाग की केबल कट गई।
केबल कटने के कारण सिविल अस्पताल मार्ग, पुराना बस अड्डा, मेन रोड, सैनी मोहल्ला आदि क्षेत्र के 400 से अधिक टेलीफोन ने काम करना बंद कर दिया। केबल कटने के कारण जहां टेलीफोन ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को परेशानियों झेलनी पड़ी वहीं दूरसंचार विभाग को भी केबल जोड़ने में आने वाले हजारों रुपए की चपत लग गई। देर शाम तक विभाग के कर्मचारी केबल को जोड़ने के काम में जुटे रहे।
दूरसंचार विभाग के एसडीओ सत्यवान जेटीओ सुभाष चंद्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया कटी हुई केबल को जोड़ने का काम शुरू करवाया। एसडीओ ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की कही है।
बरवाला. दूर संचार विभाग के कर्मचारी जेसीबी से कटी केबल को जोड़ते हुए।