शिक्षकों का सम्मेलन 21 को
बरवाला | हरियाणाविद्यालय अध्यापक संघ की ब्लॉक कमेटी की एक बैठक संघ के अध्यक्ष फूल सिंह सरसौद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ का 21 वां खंड स्तरीय सम्मेलन 21 सितंबर को बरवाला के राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल में आयोजन किया जाएगा। फूल सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजे सिंह भ्याण करेंगे जबकि जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी मुख्यवक्ता के तौर पर शिरकत करेंगे। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।