पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकियू भी मोर्चा खोलने की तैयारी में

भाकियू भी मोर्चा खोलने की तैयारी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला|अखिल भारतीयकिसान यूनियन के प्रधान घासीराम नैन अंबाला मंडल के अध्यक्ष जिया लाल दुंडवा ने कहा है कि सरकार आई और गई, लेकिन किसी ने किसानों की सुध नहीं ली। किसानों की लागत मूल्य से कम फसल खरीदकर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। मौसम के प्रकोप से खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग उठी, लेकिन हमेशा उसे नजर अंदाज किया गया। मगर अब हम किसान चुनावी मौसम में एकजुट होकर किसानों का शोषण करने वाली नीतियों के खिलाफ रणनीति तय करेंगे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि यूनियन ने चुनाव से पहले 21 सितंबर को अग्रोहा के गांव लोहचब में राज्यस्तरीय बैठक बुलाई है।

जिया लाल ने बताया कि अध्यक्षता यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष घासी राम नैन करेंगे। किसान नेता ने कहा कि आज किसानों के साथ शोषण किया जा रहा है, एक तो कुदरत की मार से किसान परेशान हैं, दूसरा किसानों को सरकार द्वारा फसल लागत मूल्य तक प्रदान नहीं किया जा रहा। वहीं खाद, बीज, कीटनाशकों डीजल के दाम बढ़ा कर सरकार किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है।