पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों को अब अनाज िमल रहा है और दाल :वेद नारंग

गरीबों को अब अनाज िमल रहा है और दाल :वेद नारंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवालाविधानसभा हलके से इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग ने आज हलके के गांव मिर्जापुर में डोर टू अभियान के तहत ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इनेलो का हर कार्यकर्ता अपने आपको ओमप्रकाश चौटाला समझकर आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लें क्योंकि दिन प्रतिदिन इनेलो का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने गरीब लोगों को बहकाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सस्ती दाल सस्ता अनाज देने की बात कहीं थी मगर दु:ख की बात है कि आज गरीब को तो अनाज मिल रहा है और दाल। इस अवसर पर शीला भ्याण, सत्यवान बिच्छपड़ी, भूरो देवी, कृष्णा खरब, कृष्ण, सूरज किरण, अनूप, बलवंत, लाटूराम, प्रकाश सरपंच, सूरजमल सरपंच, पवन, मनफूल पूर्व सरपंच, जयदेव, रामचन्द्र, रामनिवास जांगड़ा, रमेश थे।

िमर्जापुर में जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ वेद नारंग।