- Hindi News
- प्रदेश की जनता विकास और सुशासन चाहती है: पूनिया
प्रदेश की जनता विकास और सुशासन चाहती है: पूनिया
प्रदेशकी जनता विकास और सुशासन चाहती है। पिछले कई सालों में प्रदेश का विकास रुका हुआ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया ने अपने जनसंपर्क अभियान के तहत कही। गांव सातरोड में पूनिया ने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान दूसरी पार्टियां छोड़कर दर्जनों लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। पूनिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। जनता कांग्रेसी की भ्रष्टाचारी नीतियों से तंग चुकी है। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता ने अब प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर भाजपा की सरकार बनाने का निर्णय ले लिया है। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में रणधीर ग्रेवाल, मांगेराम, राजेंद्र, छाजूराम, धर्मसिंह पूनिया, हरिराम, मनोज, राधेश्याम, शक्ति सिंह, सुनील सैनी आदि हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव सातरोड़ में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया।