- Hindi News
- कम दिहाड़ी में चुनाव आयोग के लिए काम नहीं करेंगे फोटोग्राफर्स
कम दिहाड़ी में चुनाव आयोग के लिए काम नहीं करेंगे फोटोग्राफर्स
बरवाला | बरवालाफोटोग्राफर एसोसिएशन की एक बैठक मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश मनचंदा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रशासन द्वारा कैमरामैन के रेट कम कर दिए गए हैं। ऐसे में एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि फोटोग्राफर्स कम रेटों पर काम नहीं करेंगे। बैठक में कश्मीरी लाल, राजकुमार सेतिया, सतीश, राजू सैनी, जोगिंद्र बूरा, सतबीर सिंह आदि उपस्थित थे।