ऑक्सफोर्ड स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह
बरवाला | गांवमतलोडा के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि तहसीलदार नरेश गोयल ने शिरकत की जबकि अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन प्रेमचंद शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महाराज रामचंद्र गिरी मौजूद रहे। गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक देशभक्ति से जुड़े कार्यों में भी हिस्सेदारी करनी चाहिए। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य राजेंद्र अत्री, अनीता मलिक आदि मौजूद रहे।