- Hindi News
- बोर्ड परीक्षा में नकल के 329 मामले पकड़े
बोर्ड परीक्षा में नकल के 329 मामले पकड़े
भिवानी. |प्रदेश भरमें चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के 329 मामले पकड़े गए। बोर्ड की सेकंडरी प्रथम सेमेस्टर के हिन्दी और सीनियर सेकंडरी के प्रथम द्वितीय सेमेस्टर के समाजशास्त्र विषय की परीक्षा हुई थी। एसडीएम बरवाला की रिपोर्ट के आधार पर बरवाला पब्लिक स्कूल, हांसी रोड में स्थापित दो परीक्षा केन्द्रों बरवाला-6(बी-1) और बरवाला-10(बी-२) को रावमावि, बरवाला(नहर कोठी) में स्थानांतरित कर दिया गया है बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष उडऩदस्ते द्वारा डयूटी से कोताही बरतने पर एक अध्यापक को रिलीव किया गया है। अध्यापक वीरेन्द्र जो एस आर टी आर स्कूल सुरजनवाल में तैनात है, को परीक्षा केन्द्र रा मॉडल संस्कृति मा वि महेंद्रगढ़-4 से कार्यभार मुक्त किया गया है।