- Hindi News
- मोदी शाह से प्रभाव से छोड़ा इनेलो : बरवाला
मोदी- शाह से प्रभाव से छोड़ा इनेलो : बरवाला
जींद | प्रधानमंत्रीमोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की साफ-सुथरी राजनीति से प्रभावित होकर इनेलो के पूर्व सांसद और जींद में 10 सालों तक जिला प्रधानगी करने वाले सुरेंद्र बरवाला ने भाजपा का दामन थामा है। शनिवार को जींद पहुंचने पर उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। बरवाला दिल्ली में शाह, राष्ट्रीय महासचिव जेपी नड्डा और हरियाणा के सहप्रभारी डॉक्टर अनिल जैन की मौजूदगी में शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए थे। बरवाला ने कहा कि मोदी-शाह के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।