- Hindi News
- बरवाला से टिकट कटने के बाद जोगीराम सिहाग को लेकर
बरवाला से टिकट कटने के बाद जोगीराम सिहाग को लेकर
बरवाला से टिकट कटने के बाद जोगीराम सिहाग को लेकर चर्चाएं थीं कि पार्टी में उनके सरपरस्त नेता मनाकर शांत कर देंगे। मगर ऐसा नहीं हुआ। सिहाग किसी दूसरी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हैं। दो रोज पहले दिल्ली भी जाकर आए हैं। लौटने के बाद सिहाग ने अपने समर्थकों को स्पष्ट कह दिया है कि चुनाव के लिए तैयार रहें। बरवाला से ही चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किस पार्टी की टिकट से लड़ेंगे। इसे लेकर सिहाग का कहना है, खुलासा जल्द होगा।
जोगी लड़ेंगे चुनाव
गाड़ दिया खूंटा