- Hindi News
- बरवाला विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार डाॅ. राजेंद्र सूरा ने जनता
बरवाला विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार डाॅ. राजेंद्र सूरा ने जनता
बरवाला विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार डाॅ. राजेंद्र सूरा ने जनता के बीच पहुंचकर कहा कि विधानसभा में पहुंचने के बाद हलके के हर व्यक्ति को मान सम्मान रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। यह काम तभी संभव है जब आप लोगों की आने वाले विधानसभा में हिस्सेदारी होगी। इस दौरान उन्होंने गांव नियाणा गांव में जनता के बीच पहुंचकर समर्थन मांगा। डॉ. सूरा ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि 36 बिरादरी ने मुझे चुनाव लड़ने को कहा तो आपके बीच आया। उन्होंने कहा कि जब आपका भाई, आपका बेटा आपका अच्छा सेवक बन जाएगा तो आपको चंडीगढ़ के बजाए आपके बस स्टैंड से राज चलाने का काम करोगे। लोगों ने जो स्वागत किया उससे आप लोगों की जीत निश्चित की है। यह मेरा चुनाव नहीं आप सबका भाईचारे का चुनाव है।
मैं जीता तो जनता की होगी हिस्सेदारी : सूरा