बरवाला से एक, नारनौंद से दो नामांकन
भास्कर न्यूज | नारनौंद/बरवाला
विधानसभाचुनाव में जिले की सभी सात विधानसभा सीटों के लिए नामांकन के पांचवे दिन तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों एवं बरवाला से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया। प्रत्याशी 27 सितंबर तक नामांकन कर सकते हैै। जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल कौशिक ने बताया कि बुधवार को बरवाला क्षेत्र से राजकुमार पुत्र अमर सिंह निवासी ढाणी खान बहादुर ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिस्ट) पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया।
नारनौंद से सुरजीत लोहान पुत्र राममेहर ने समस्त भारतीय पार्टी से नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि राज सिंह पुत्र भलेराम निवासी मसूदपुर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
एसडीएम प्रशांत अटकान को नामांकन पत्र सौंपते राजकुमार उर्फ राजू बरवाला।