पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिलगेट का सेक्टर की तरह विकास कराएंगे: डॉ. सूरा

मिलगेट का सेक्टर की तरह विकास कराएंगे: डॉ. सूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला| बरवालाविधानसभा क्षेत्र से भाईचारा के उम्मीदवार डॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा कि अभी तक हलके के हर विधायक ने मिलगेट क्षेत्र की अनदेखी की है। जिसके चलते यहां पर अभी तक बिजली, पानी सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं को अभाव है। आगामी चुनाव के बाद जब हलके के भाईचारे की विधानसभा में भागीदारी होगी तो इस क्षेत्र का एक ले आउट प्लान तैयार करते हुए हुडा सेक्टरों की तर्ज पर विकास किया जाएगा। डॉ. सूरा बुधवार को मिलगेट और बरवाला के शहरी क्षेत्र का दौरा करते हुए लोगों से रूबरू थे। विधानसभा में पहुंचने के बाद हलके के युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

िमलगेट में प्रचार करते आजाद प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र सूरा।