- Hindi News
- नारंग को देवीलाल तो पूिनया को मोदी का सहारा
नारंग को देवीलाल तो पूिनया को मोदी का सहारा
बरवाला | बरवालाविधानसभा से इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग ने आज गांव धिकताना एवं ढाणी प्रेम नगर का दौरा कर लोगों से वोटों की अपील की। नारग ने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल के जन्म दिवस पर जीन्द रैली में पहुंचने का न्यौता भी दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुशासन के कारण पिछले 10 वर्षों के दौरान हरियाणा प्रदेश की जनता तंग हो चुकी है और अब इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। प्रदेश में बहुमत से इनेलो की सरकार बनेगी और चौधरी ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। स्वर्गीय देवीलाल हर वर्ग के हितेषी गरीबों के मसीहा थे। उनका पूरा जीवन गरीबों के हितों की रक्षा के लिए व्यतीत हुआ। ऐसे महापुरूष धरती पर कम ही पैदा होते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से दुखी है भाजपा का कोई जनाधार नहीं है। ऐसे में प्रदेश में इनैलो की सरकार बनना तय है। हर गांव शहर से इस समय एक ही आवाज है कि प्रदेश में इनैलो की लहर है। इस दौरान भारी संख्या में हर वर्ग से इनैलो कार्यकर्ता मौजूद थे।
बरवाला से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया सातरोड कलां में चुनाव के िलए जनसंपर्क करते हुए।
जींद रैली का न्यौता देते बरवाला से इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग