कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे : डाॅ. सूरा
बरवाला हलकेके आजाद उम्मीदवार डाॅ. राजेंद्र सूरा ने रविवार को कहा कि हलके से जीतने के बाद वे युवाओं के कंधे से कंधा मिलाकर जनता की सेवा करेंगे। इसके अलावा वे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार दिलाने का काम करेंगे। सूरा ने रविवार को हलके गांवों में युवाओं के साथ डोर टू डोर अभियान चलाकर लोगों से जनसंपर्क किया। संपर्क के दौरान सूरा ने लोगों से कहा कि युवा देश की ताकत हैं और युवा ही देश प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। युवाओं को एकजुट होकर समाज में फैली बुराइयों को दूर करना चाहिए। इसके अलावा सूरा ने कहा कि युवाओं के विकास में उनकी तरफ से पूरी भागीदारी होगी।