पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुराने सतलोक आश्रम में नहीं चला सर्च अभियान

पुराने सतलोक आश्रम में नहीं चला सर्च अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़मार्ग पर स्थित सतलोक आश्रम में प्रशासन का सर्च अभियान अंतिम दौर में है। इस आश्रम में रखे राशन की प्रशासन नीलामी करवा चुका है। यही नहीं राशन के उठान का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन रामपाल उसके अनुयायियों के खिलाफ चले पुलिस के अभियान के तीन सप्ताह बाद भी प्रशासन रामपाल के पुराने सतलोक आश्रम में सर्च अभियान नहीं चला सका है। यह आश्रम शहर के दौलतपुर मार्ग पर करीबन तीन एकड़ में है। इस आश्रम में भी अनेक वस्तुएं हैं जिनकी प्रशासन अभी तक सूची भी नहीं बना पाया है। पुलिस अब इस आश्रम में रखे गए सामान की भी जांच पड़ताल के साथ सूची तैयार करेगी।

गेटपर तैनात हैं पुलिसकर्मी

सतलोकआश्रम के अनुयायियों पुलिस के बीच हुए टकराव में जहां चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित आश्रम की मुख्य बिल्डिंग को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था, वहीं आश्रम के दौलतपुर मार्ग पर स्थित पुराने भवन पर भी पुलिस की गार्द तैनात है। इस पुराने भवन में रामपाल का कई तरह का सामान है। सामान के अलावा यहां एक दर्जन गायें आधा दर्जन बछड़े हैं। आश्रम से अनुयायियों के बाहर निकल जाने के बाद से इन गायों बछड़ों की देखभाल आश्रम के पड़ोसी कर रहे हैं। प्रशासन ने बीडीपीओ के मार्फत यहां नया गांव के सरपंच संतलाल को भी निगरानी के लिए नियुक्त किया हुआ है। आश्रम के प्रांगण में बंधी गायों की देखभाल लाला, भीम मीना कर रहे हैं। ये गायों को समय पर चारा पानी के बंदोबस्त में जुटे हैं। हालांकि आश्रम में गायों के लिए पीने का पानी, चारा, खल, तूड़ी, आटा वगैरह पर्याप्त मात्रा में है। यहां रखी गई गायों में से करीबन 4 गाय ही दूध दे रही हैं।

हिसार कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट से बाहर आता रामपाल।

एक बच्चे और एक महिला की हत्या के मामले में रामपाल को फिर से 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। इससे पहले पुलिस ने रामपाल को देशद्रोह और आवश्यक वस्तु अधिनियम के मामले में अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने रामपाल को 22 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए हैं।

मामले के संबंध में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि गायों की देखभाल के लिए सरपंच संतलाल की ड्यूटी लगाई गई है। आश्रम में गायों के अलावा चारा, रूई रजाइयां आदि हैं। अभी तक कोई लिस्ट नहीं बनाई है। आदेश के बाद आश्रम में रखे सामान की सूची बनेगी।

प्रकरण