पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्ता आने से बाइक सवार दंपती घायल

कुत्ता आने से बाइक सवार दंपती घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रोहा | अग्रोहासे बरवाला मार्ग पर बाइक के आगे कुत्ता आने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। नंगथला निवासी दलबीर सिंह ने बताया कि वह और उसकी 20 वर्षीय प|ी ममता बाइक पर अग्रोहा से घर जा रहे थे तो रास्ते में पीर बाबा की दरगाह के समीप बाइक के आगे कुत्ता गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क के किनारे गड्ढों में जा गिरा। इससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किरोड़ी निवासी संदीप पूनिया ने उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।