पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौपालों में बैठक कर बनाएंगे विकास योजनाएं : डॉ. सूरा

चौपालों में बैठक कर बनाएंगे विकास योजनाएं : डॉ. सूरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादउम्मीदवार डॉ. राजेंद्र सूरा ने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद सत्ता की बागडोर हलकावासियों के हाथ में होगी। हलके के विकास की शहर के नुक्कड़ों और चौपालों पर बनाई जाएगी, फिर उन्हें विधानसभा में पास कराकर अभूतपूर्व विकास कार्य कराए जाएंगे।

डॉ. सूरा सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बरवाला में लोगों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने वादा किया कि विधानसभा में पहुंचने के बाद मात्र दो महीने में शहर की सभी बस्तियों में बिजली की बल्लियों को हटाकर स्थायी रूप से खंबे लगाकर बिजली व्यवस्था बहाल की जाएगी। इसके अलावा एक ऐसा लेआउट प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे शहर में पानी निकासी, पीने के पानी, सड़कों की समुचित व्यवस्था हो।

संबोधित करते डॉ. राजेंद्र सूरा।