- Hindi News
- इनेलो हरियाणा में समान विकास कराएगा : नारंग
इनेलो हरियाणा में समान विकास कराएगा : नारंग
बरवाला| इनेलोप्रत्याशी वेद नारंग ने कहा है कि इनेलो की जीत के बाद अपने हलके ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा में समान विकास कार्य करवाएं जाएंगे। वह सोमवार को डोर टू डोर अभियान के तहत हलके के गांव जुगलान में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि इतना मान सम्मान देखकर यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि हमारी जीत निश्चत है। सब मिलकर घर-घर में इनेलो की जन कल्याण नीतियों का प्रचार प्रसार करें। चौधरी देवीलाल की जन कल्याण नीतियों को हर व्यक्ति के पास पहुंचाए। अगर आपका आशीर्वाद रहा तो वो दिन दूर नहीं, जब हम बरवाला हलके से प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों की जमानतें जब्त कर देंगे। यह जीत मेरी नहीं बल्कि सभी हलका वासियों की होगी। इस अवसर पर शीला भ्याणा, सत्यवान बिच्छपड़ी, कृष्णा खरब, निर्मला कुंडू, देसराज, अमित काजला, देसराज गोदारा, राजा सोनी, सतबीर जागलान, सुंदर जागलान, रामपाल, कृष्ण बैनीवाल, जसबीर गोदारा,योगेश, धोलू गोदारा, अजय गोदारा, संदीप काजला, कृष्ण खीचड़ आदि उनके साथ थे।