पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्रपाल के खिलाफ पूर्व विधायक मुखर

छत्रपाल के खिलाफ पूर्व विधायक मुखर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | भाजपामें विरोध की राजनीित का घमासान जारी है। अब हांसी से भाजपा प्रत्याशी प्रो. छतरपाल सिंह के खिलाफ पूर्व विधायक पीके चौधरी मुखर हो गए। जाट धर्मशाला में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में चौधरी ने पार्टी के आला नेताओं पर टिकट बेचने के आरोप जड़े। बोले- \\\"प्रो. छतरपाल सिंह ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा है। उन्हें मैंने ही भाजपा ज्वाइन कराई, लेकिन वह मुझसे दगा कर गए। अब मैं चुनाव में उनका विरोध करूंगा। छत्रपाल बाहरी प्रत्याशी हैं। उनकी जमानत जब्त होगी।\\\' चौधरी ने आरोप लगाया कि पार्टी ने हांसी, बरवाला और नलवा हलके के टिकट बेचे हैं। प्रो. सिंह के खिलाफ एक पंचायती उम्मीदवार उतारा जाएगा।