पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधर, परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं से की बदसलूकी

उधर, परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं से की बदसलूकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवपनिहारी के सरकारी स्कूल की छात्राओं को बाइकर्स ने उस समय रोक लिया जब वे गांव बधावड़ के सरकारी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र से दसवीं की परीक्षा देकर एक कैंटर से वापिस लौट रही थी। इस दौरान तीन युवकों ने छात्राओं से बदसलूकी करते हुए उन्हें कैंटर से नीचे उतारने की कोशिश की इस बीच युवकों ने कैंटर के चालक से भी मार पीट करते हुए देख लेने की धमकी दी। घटना गांव बधावड़ के जलघर के नजदीक शनिवार दोपहर सवा एक बजे की है।

मामले के संबंध में गांव पनिहारी, सौथा, भाडा, ज्ञानपुरा पनिहारी के ग्रामीण सरपंच कपूर सिंह, सरपंच सुरेश, महेंद्र पूर्व सरपंच, बीरु प्रधान, बोबली, दर्शन, जगदीश, हरपाल, रामपाल, ओमप्रकाश, पाल सिंह, निहाल सिंह, रामचंद्र सहित दर्जनों ग्रामीण सोमवार को पुलिस स्टेशन पहुंचे मामले की शिकायत दी।

कैंटर चालक सुभाष ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की करीबन चालीस छात्राएं दसवीं कक्षा की परीक्षा देकर शनिवार को वापस कैंटर से लौट रही थी कि बधावड़ गांव के जलघर के नजदीक एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। युवकों ने बाइक से उतरकर कैंटर में सवार छात्राओं से दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें कैंटर से नीचे उतारने का प्रयास किया। जब चालक सुभाष ने विरोध किया तो युवकों ने उससे भी मारपीट की और देख लेने की धमकी दी। मामला बढ़ता देख मौके पर जब लोग जमा होने लगे तो बाइक सवार युवक मौके से भाग निकले।

आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचे ग्रामीण।