पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरवाला में अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा 25 को निकलेगी

बरवाला में अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा 25 को निकलेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | महाराजाअग्रसेन वेलफेयर सोसायटी की ओर से 25 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सोमवार को सोसायटी की एक बैठक प्रधान बजरंग जैन की अध्यक्षता में हुई। सोसायटी के प्रवक्ता सुरेश गोयल ने बताया कि शोभा यात्रा मेन बाजार चौक से आरंभ होगी अनाज मंडी में स्थित श्रीकृष्णा धर्मशाला में समाप्त होगी। गोयल ने बताया कि 2 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।