सरकार बनते ही कराएंगे समान विकास: नारंग
बरवाला कईमंगलमुखियों ने इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग को साधु मंगलमुखी एवं गुरू बिल्लो मंगलुखी निशा के नेतृत्व में साथ देने का वादा किया है। सोमवार को मंगलमुखी समाज के बीच पहुंचे इनेलो प्रत्याशी ने कहा कि मंगलमुखी जो भी अपने मुंह से निकालते हैं मंगल ही निकालते हैं। इनेलो की सरकार आने पर मंगलमुखी समाज का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। इनेलो प्रत्याशी ने कहा कि अगर आपका आशीर्वाद रहा तो वो दिन दूर नहीं जब हम बरवाला हलके से विपक्षी प्रत्याशियों की जमानतें जब्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह जीत मेरी नहीं बल्कि आप सभी हलका वासियों की है और इनेलो की जीत के बाद अपने हलके ही नहीं अपितु पूरे हरियाणा में समान विकास कार्य करवाएं जाएंगे।
चुनाव प्रचार करते हुए इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग।