पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदार बोले जाम से छुटकारा दिलवाओ

दुकानदार बोले-जाम से छुटकारा दिलवाओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानेबस अड्डे के दुकानदारों ने बुधवार को एसडीएम प्रशांत अटकान डीएसपी राजबीर सैनी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि शहर का पुराना बस अड्डा क्षेत्र सबसे भीड़ वाला क्षेत्र है। ऐसे में यहां सुबह से देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। अश्वनी बजाज, संजीव गुप्ता, रामकुमार, सोमी, संजय सरदाना, साधु राम गर्ग, राजेंद्र, कृष्ण, मनोज आदि ने डीएसपी को बताया कि बस अड्डा नेशनल हाईवे पर है। यहां फल सब्जी आदि की रेहडिय़ां काफी संख्या में लगती हैं। प्रशासन इनके लिए भी कोई ठोस कदम उठाए। भीड़ अधिक होने, क्षेत्र में लावारिस पशुओं की भरमार होने, मार्ग पर नाजायज रूप से पार्किंग किए जाने से यहां दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुराने बस अड्डे पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी नियुक्त नहीं है। इसके चलते यहां स्थिति नियंत्रण में नहीं रहती और सड़क पर कई कई घंटे के जाम लग जाते हैं। वहीं बसों से यात्रियों को उतरने चढ़ने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि पुराने बस अड्डे पर दो पुलिस कर्मियों की डयूटी यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने स्थिति में सुधार के लिए सुनिश्चित की जाए। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका प्रशासन क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करे गंदगी के ढेर समय पर उठवाए।

दोपुलिस कर्मी होंगे तैनात:डीएसपी

डीएसपीराजबीर सैनी ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि उन्होंने थाना प्रभारी को पत्र लिखकर कह दिया है कि पुराने बस अड्डे पर व्यवस्था को सुधारने के लिए दो पुलिस कर्मियों की डयूटी की जाए। जल्द बिगड़ी स्थिति को काबू कर लिया जाएगा।

डीएसपी राजबीर सैनी से बातचीत करने पुराने बस अड्डे के दुकानदार।