- Hindi News
- हांसी में 2 अौर नारनौंद मंे 1 जगह बनेंगे आधार कार्ड
हांसी में 2 अौर नारनौंद मंे 1 जगह बनेंगे आधार कार्ड
आधारकार्ड से वंचित लोगों को इसे बनवाने की सुविधा देने के लिए प्रशासन ने उपमंडल में तीन केंद्र स्थापित किए हैं। दो केंद्र हांसी शहर में और एक नारनौंद में बनाया गया है। एसडीएम योगेश मेहता ने बताया कि हांसी शहर में आधार कार्ड बनवाने के लिए मैसर्ज जाइफर सिस्टम के दो केंद्र तथा नारनौंद में मैसर्ज कारवी का एक केंद्र स्थापित किया गया है।आधार कार्ड बनवाने के लिए रिहायशी दस्तावेज आयु का प्रमाण पत्र अपने साथ अवश्य लेकर जाना होगा। राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट तथा बिजली या पानी का बिल में से एक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लेकर जाएं।
नारनौंद
नारनौंद में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय
संपर्कसूत्र : 90685-05010
बरवाला
मार्केट कमेटी कार्यालय संपर्कसूत्र :98122-12612
पुरानाबस स्टैंड पाल ट्रस्ट के पास
संपर्कसूत्र : 99921-48000
हांसी
लाल सड़क के पास नगर परिषद कार्यालय और तोशाम चुंगी के नजदीक चरणसिंह मार्केट
संपर्कसूत्र : 99921-48000