- Hindi News
- धुंध में डंपर कंटेनर भिड़े, चालक और क्लीनर घायल
धुंध में डंपर कंटेनर भिड़े, चालक और क्लीनर घायल
बरवाला | हांसीमार्ग पर गांव राजली के पास एक डंपर कंटेनर की आमने सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत बुधवार सुबह आई धुंध के कारण हुई है। दुर्घटना में डंपर चालक हांसी निवासी कप्तान सिंह कंटेनर का परिचालक रेवाड़ी निवासी हरी घायल हो गए। वहीं कंटेनर चालक धर्मेंद्र को भी चोटें आई हैं। कप्तान सिंह डंपर को लेकर हांसी की ओर से थर्मल प्लांट में कोयले की राख लेने के लिए रहा था कि सामने से रहे कंटेनर से उसकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए चालक क्लीनर को यहां के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया।
धुंध के कारण हांसी मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त डंपर कंटेनर।