पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरवाला में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी

बरवाला में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला | शहरके पुराने बस स्टैंड पर स्थित मोबाइल पैलेस नामक मोबाइल शॉप से चोर मंगलवार रात काफी सामान ले उड़े। फिलहाल दुकान मालिक हन्नी ने मामले की सूचना पुलिस को देने की बात कही है। दुकानदार हन्नी ने बताया कि मंगलवार रात काम समाप्ति के बाद वह दुकान को बंद करके घर गया था। बुधवार सुबह उसे चौकीदार ने सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा पड़ा है। इसके बाद जब वो दुकान पर पहुंचा तो पाया कि दुकान का सामान अस्त-व्यस्त था। सामान को संभालने पर पता चला कि दुकान से एक कंप्यूटर कुछ मोबाइल अन्य सामान गायब था। यहां बता दें कि बरवाला में इन दिनों चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। एक हफ्ते में शहर में तीन-चार बड़ी वारदातें हो चुकी है। पुलिस ने अभी तक एक भी वारदात को नहीं सुलझाया है।