गीता भवन में अमृतलाल के निधन पर शोक सभा
उकलाना | हरियाणाअग्रवाल विकास संगठन की ओर से पूर्व संस्थापक प्रधान सतीश दनौदा के पिता मा. अमृतलाल बंसल के निधन पर स्थानीय गीता भवन मंदिर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में अग्रवाल संगठन के प्रधान तरसेम बरवाला ने कहा कि मा. अमृतलाल बंसल के निधन पर शिक्षा जगत की एक बहुत बडी क्षति हुई है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता। इस मौके पर सनातन धर्म मंदिर के प्रधान लखन लाल गोयल, चेतना काव्य मंच के प्रधान सत्यभूषण बिंदल, निरजंन दहमणिया, रमेश गोयल, विनोद गोयल, सज्जन मित्तल, मुकेश मित्तल संदीप आदि मौजूद थे।