- Hindi News
- बरवाला हलके का विकास कराना ही प्रमुख प्राथमिकता रहेगी : राड़ा
बरवाला हलके का विकास कराना ही प्रमुख प्राथमिकता रहेगी : राड़ा
बरवाला |बरवाला हलकेसे हजकां प्रत्याशी रामनिवास राड़ा ने शनिवार को कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता हलके से पिछड़ेपन का लेबल हटाना होगी। इसी उद्देश्य के साथ वे जनता के बीच रहकर काम करेंगे। हजकां की सरकार आने के बाद बरवाला हलके की जनता को उसकी मूलभूत सुविधाओं से महरूम नहीं रहने दिया जाएगा। राड़ा शनिवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। साथ ही रणुका बिश्नोई ने कहा कि राड़ा बरवाला हलके से एक मजबूत उम्मीदवार हैं तथा उन्हें पूरा भरोसा है कि वे बरवाला की सीट पार्टी के हक में लाने में जरूर सफल होंगे। रामनिवास राड़ा ने कहा कि रामनिवास राड़ा ने कहा कि बरवाला का चहुंमुखी विकास करवाना ही उनका प्रमुख लक्ष्य है तथा यहां के जन-जन तक विकास कार्यों की पहुंच तथा क्षेत्र से बेरोजगारी, अशिक्षा, भय भ्रष्टाचार की समाप्ति कर हलके को एक आदर्श मॉडल हलका बनाना ही उनका उद्देश्य है। इस मौके पर गौतम सरदाना, देवेंद्र सैनी, बिजेंद्र बैनीवाल, कमलेश मैयड़, नगर परिषद के पूर्व प्रधान बिहारी लाल राड़ा सैनी सभा ट्रस्ट के प्रधान बलवंत सैनी मौजूद थे।
रामनिवास राड़ा का नामांकन दाखिल कराते हजकां वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेनुका बिश्नोई।