डांस मंे विजेता प्रथम लवली द्वितीय रही
राजकीयमहाविद्यालय में शनिवार को टेलेंट सर्च प्रोग्राम का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने हरियाणवी पंजाबी गीतों पर डांस कर खूब वाह वाही लूटी। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कॉलेज के पूर्व उपाधीक्षक बलवंत सिंह ने शिरकत की। अध्यक्षता प्राचार्या संतोष मलिक ने की। पेंटिंग प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम की छात्रा लवली ने पहला, बीसीए प्रथम की माया ने दूसरा, बीसीए द्वितीय की छात्रा सुमिना ने तीसरा स्थान हासिल किया। मोनो एक्टिंग में बीए के छात्र संजय प्रथम, बीसीए के मनोज द्वितीय स्थान पर रहे। डांस स्पर्धा में विजेता ने पहला, लवली ने दूसरा प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन जय किशन ने किया। इस मौके पर उपप्राचार्या ज्योत्सना सांगवान, सोना देवी आदि उपस्थित थे।
एसडीकॉलेज में अग्रसेन जयंती मनाई गई
हांसी| एसडीमहिला कालेज में दुर्गा पूजा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज गवर्निंग बॉडी की सदस्य शकुंतला गोयल सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा बंसल ने किया। कार्यक्रम में गणेश ग्रुप ने पहला, जय मां भवानी ग्रुप ने दूसरा नटखट ग्रुप ने तीसरा स्थान पाया। ग्रुप डांस में प्रथम रहे गणेश ग्रुप को गोल्डन ट्राफी से सम्मानित किया गया और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। सम्मानित होने वाली छात्राओं में निधि मित्तल, सविता, उर्मिला वर्मा, बीए बीकॉम द्वितीय की संगीता, मुकेश, निवेदिता, बीए बीकॉम तृतीय की कुलकृति, स्नेहा मुंजाल, पारस चांदना, पीजी की पूजा जांगड़ा, उमा गोयल सविता शामिल हैं।इस अवसर पर गुरु रामेश्वरमनंद महाराज, प्रधान वासुदेव गोयल, उपप्रधान सतपाल खांडेवाला, मधु बंसल, सतीश मित्तल, प्राचार्य सुनीता चराया मौजूद थे।
एसडी महिला कालेज में अग्रसेन जयंती समारोह में पूजन करती प्राचार्य।
गवर्नमेंट कॉलेज में हुए टेलेंट सर्च के दौरान कार्यक्रम का आनंद लेती छात्राएं।